Skip to content

Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ रही हैं। इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए।

तेल की कीमतों में बदलाव

आज देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा शहर में जहां पेट्रोल का दाम बढ़ गया है, वहीं बिहार की राजधानी पटना में कीमतें नीचे आ गई हैं। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है। क्रूड ऑयल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछाल के साथ 67.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

Watch on Daily Samvad