Skip to content

Raid In Spa Center: लग्जरी स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने Raid कर किया भंडाफोड़

Raid In Spa Center: लग्जरी स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने Raid कर किया भंडाफोड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, महाराष्ट्र। Raid In Spa Center: स्पा सेंटर (Spa Center) के नाम पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 18 महिलाओं को छुड़ाया है, जिनमें करीब 10 विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने 18 महिलाओं को छुड़ाया

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पुणे (Pune) शहर के बाणेर और विमानतल इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 18 महिलाओं को छुड़ाया है, जिनमें करीब 10 विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। [caption id="attachment_77608" align="alignnone" width="1200"] Raid In Spa Center Raid In Spa Center[/caption]

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि इन दोनों स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है जिसके चलते रेड की गई। पहले बाणेर में स्थित एक पॉश स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां से दो युवतियों को मुक्त कराया गया। बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर में थेरेपी के बहाने देह व्यापार होता था और इसके लिए ग्राहकों से भारी रकम वसूली जाती थी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

वहीं दूसरी छापेमारी विमानतल इलाके में हुई, जहां एक नामी स्पा सेंटर को अवैध देह व्यापार के लिए चलाते पकड़ा गया। यहां से 16 महिलाएं छुड़ाई गईं, जिनमें 10 विदेशी और 6 भारतीय महिलाएं शामिल थीं। इस मामले में स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर और जगह किराए पर देने वाले के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।