Skip to content

UK News: ब्रिटेन में 2 बुजुर्ग सिखों पर हमला, तीन युवकों ने बीच सड़क पर पीटा, उतारी पगड़ियां

UK News: ब्रिटेन में 2 बुजुर्ग सिखों पर हमला, तीन युवकों ने बीच सड़क पर पीटा, उतारी पगड़ियां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, ब्रिटेन। UK News: विदेश से आए दिन पंजाबियों पर हमले की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि ब्रिटेन (UK) में दो सिखों पर हमला हुआ है।

2 सिखों पर हमला

ब्रिटेन ( UK ) में 3 किशोरों ने मिलकर 2 सिखों पर हमला किया है। ये नस्लवादी हमला वॉल्वरहैम्प्टन के एक रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित ज़मीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं और हमलावर उन्हें बार-बार लात मार रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवकों ने अचानक बुजुर्ग सिखों को घेर लिया और बीच सड़क पर उनकी पिटाई शुरू कर दी। संघर्ष के दौरान एक सिख की पगड़ी उतर गई जिससे समुदाय में गहरा आक्रोश है। वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मांग की है कि भारत सरकार इस मुद्दे को तुरंत ब्रिटेन की सरकार के सामने उठाए। बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “यूके में दो बुजुर्ग सिखों पर हुआ हमला निंदनीय है। एक बुजुर्ग की पगड़ी उतारना नफरत और भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है। मैं यूके सरकार और पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील करता हूं।”

Watch on Daily Samvad