डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 21 August 2025: आज 21 अगस्त 2025 की तारीख है, गुरुवार
(Thursday)
का दिन है। आज यानी 21 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि का समापन दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर होगा। इसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत होगी।
ज्योतिषियों के अनुसार इस तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है और महादेव-मां पार्वती की पूजा होती है। इससे साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शिव जी कृपा प्राप्त होती है। इस बार मासिक शिवरात्रि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 21 August 2025) के बारे में।
[caption id="attachment_79117" align="aligncenter" width="1200"]
Sawan Shivratri[/caption]
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 21 August 2025)
तिथि: कृष्ण त्रयोदशी
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
दिन: गुरुवार
संवत्: 2082
तिथि: त्रयोदशी दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक, फिर चतुर्दशी