डेली संवाद, सिंगापुर। Singapore News:
विदेश में एक भारतीय नागरिक को लेकर कोर्ट ने सजा सुनाई है इसके साथ ही लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
2 साल 1 महीने की जेल
मिली जानकारी के मुताबिक सिंगापुर (
Singapore
) में एक भारतीय नागरिक को 2 साल 1 महीने की जेल और 2000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 1 लाख 37 हजार रुपये) जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने एक सड़क हादसे मामले को लेकर यह सुनाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा 7 जुलाई 2023 को हुआ था। 28 वर्षीय नटराजन मोहनराज ने फोन में देखते हुए गाड़ी चला रहे थे। तभी उन्होंने अपनी लॉरी से प्रोफेसर की कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि प्रोफेसर के शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए और वो कार में बुरी तरह से फंस गए थे।
[caption id="attachment_73504" align="alignnone" width="1200"]
Accident News[/caption]
ड्राइविंग पर भी लगी पाबंदी
हादसे के बाद सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रोफेसर को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसको लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने नटराजन की ड्राइविंग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।