Skip to content

LPG Price: लोगों को महंगाई से बड़ी राहत, आज से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें ताजा रेट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। LPG Price: आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ ही एलपीजी (LPG) की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है, जिससे लोगों को बसी राहत मिली है।

नई कीमत आज से लागू

मिली जानकारी के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती की है। एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 1 अगस्‍त 2025 से लागू हो चुकी है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हालांकि रसोई गैस के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित हैं। आखिरी बार 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को बदलाव हुआ था, लेकिन उसके बाद से अभी तक तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। [caption id="attachment_7173" align="alignnone" width="800"] LPG cylinders LPG cylinders[/caption] IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 1 अगस्‍त से लागू नई कीमतें- दिल्‍ली में 19 किलो LPG सिलेंडर का प्राइस 1,631.50 रुपये हो चुका है। पहले इसकी कीमत 1,665 रुपय थी। जुलाई 2025 में 19 किलो सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1,769 रुपये और मुंबई में 1,616.50 रुपये थी. यहां भी हर 19 किलो वाले सिलेंडर पर 33 रुपये की कटौती की गई है।

Watch on Daily Samvad