Skip to content

Visa Free Countries: थाईलैंड समेत इन देशों में घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Visa Free Countries: अगर आप भी विदेश घूमने के शौकीन है लेकिन वीजा (Visa) की चिंता है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे है यहां आपको घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

बिना वीजा प्रवेश की अनुमति

बता दे कि बहुत सारे ऐसे देश है जो अपने देश में घूमने के लिए फ्री वीजा (Free Visa) देते है। वीजा फ्री एंट्री का मतलब है कि कुछ देशों में बिना वीजा (Visa) के प्रवेश करने की अनुमति। इसका मतलब है कि आपको उस देश में प्रवेश करने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, बस एक वैध पासपोर्ट होना चाहिए। [caption id="attachment_6457" align="alignnone" width="800"] thailand thailand[/caption]

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

इस सूची में थाइलैंड, मकाओ, मारिशस और सेनेगल जैसे देश भी शामिल हैं, जो पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अफ्रीका महाद्वीप में अंगोला, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, रवांडा और सेनेगल जैसे देश भारतीय यात्रियों के लिए खुले हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव सफारी और सांस्कृतिक अनुभव का अनोखा मिश्रण मिलता है, जो साहसिक यात्रा प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। [caption id="attachment_81139" align="alignnone" width="1200"] Mauritius Mauritius[/caption]

नीला पानी और रंगीन संस्कृति के लिए मशहूर

करिबियन और ओशिनिया क्षेत्र भी भारतीय पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक हैं। बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, कुक आइलैंड्स, न्युए, वनुआटू, और माइक्रोनेशिया जैसे द्वीपीय देश अपनी खूबसूरत बीच, साफ नीला पानी और रंगीन संस्कृति के लिए मशहूर हैं। [caption id="attachment_81138" align="alignnone" width="1200"] Micronesia Micronesia[/caption] एशिया में भी कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय बिना वीज़ा के घूम सकते हैं। भूटान और नेपाल तो पड़ोसी देश होने के कारण खासतौर पर सुविधाजनक हैं, वहीं मलेशिया, थाईलैंड, मकाओ, फिलीपिंस और फिलीपींस जैसे पर्यटन हॉटस्पॉट आपको आधुनिकता और प्राकृतिक सौंदर्य दोनों का आनंद देते हैं।