Fight on Pati Patni Aur Woh 2 Set[/caption]
क्या फिल्म के निर्देशक के साथ हुई मारपीट?
ऑनलाइन कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें सारा-आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 के एक क्रू मेंबर को प्रयागराज में एक व्यक्ति ने खूब पीटा जहां वे शूटिंग कर रहे थे। फिल्म मेकर्स ने अभी तक इस घटना पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनके अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति कार सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे क्रू मेंबर के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि जिस व्यक्ति की पिटाई हुई है, वह फिल्म का निर्देशक हो सकता है। कुछ स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन और लोग भी शामिल हो गए और स्थिति बेकाबू हो गई। एक और वीडियो है जिसमें फिल्म के लीड एक्टर्स आयुष्मान और सारा के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद सारा वहां से चली जाती हैं। लेकिन हो सकता है कि शूटिंग का हिस्सा हो।#WATCH: A video showing a violent clash between locals and film crew members from Pati Patni Aur Woh 2, starring Ayushmann Khurrana, is going viral. The incident occurred during the ongoing shoot in Prayagraj, #Prayagraj #AyushmannKhurrana #PatiPatniAurWoh2 pic.twitter.com/hwdSzWywrG
— UP BK NEWS???? (@UP_BKSH) August 29, 2025