Skip to content

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

युवक ने कनाडा में की आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक ने कनाडा ( Canada ) में आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 22 वर्षीय बताई जा रही है। वह पंजाब के फरीदकोट जिले के पक्के गांव के रहने वाला बताया जा रहा है। [caption id="attachment_76341" align="alignnone" width="1200"] died died[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि आकाशदीप सिंह साल 2023 में स्टूडेंट वीज़ा (Student Visa) पर कनाडा (Canada) गया था जोकि काम ना मिलने से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने कैलगरी (Calgary) में अपने घर के गैराज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Watch on Daily Samvad