Skip to content

Sex Racket Busted: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

Sex Racket Busted: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, महराजगंज। Sex Racket Busted: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर रेड की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से बियर की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें बरामद की है।

हिरासत में पांच लोग

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के महराजगंज (Maharajganj) के अमरुतिया वार्ड में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर रेड की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपितों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इनमें एक महिला को संचालिका बताया जा रहा है। जबकि दो पुरुष और दो महिलाएं वहां पहले से मौजूद थे। इसके साथ ही पुलिस ने रेड के दौरान मौके से बियर की बोतलें व कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई की हैं। पुलिस मकान के आस-पास के रास्तों पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है। [caption id="attachment_75527" align="alignnone" width="1200"] Sex Racket Busted Sex Racket Busted[/caption]

वाट्सएप का डाटा खंगाल रही पुलिस

इसके साथ ही पुलिस संचालिका के वाट्सएप का डाटा भी खंगाल रही है। जिससे इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के भी पकड़ में आने की संभावना है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अमरुतिया वॉर्ड के एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके चलते योजना बनाकर महिला पुलिस टीम के साथ टीम ने छापेमारी की। जिसमें सभी आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इस मामले में बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपितों के विरुद्ध धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।

Watch on Daily Samvad