Skip to content

British Sikh Man Stabbed: लंदन में सिख युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लंदन। British Sikh Man Stabbed: विदेश से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में 30 वर्षीय सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

30 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवक की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन की राजधानी लंदन ( London ) में एक 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है। यह घटना पूर्वी लंदन (London) के इलफोर्ड इलाके में हुई है। [caption id="attachment_80308" align="alignnone" width="1200"] British Sikh Man Stabbed British Sikh Man Stabbed[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम लंदन (London) मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें लंदन एंबुलेंस सेवा से कॉल मिली थी कि एक आवासीय इलाके में झगड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गैरी को चाकू से घायल पाया गया।

मौके पर मौत

मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद गैरी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसकी मौत बाईं जांघ पर चाकू लगने से हुई। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया और अब वह लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में 5 जनवरी 2026 को सुनवाई तक हिरासत में रहेगा। [caption id="attachment_76341" align="alignnone" width="1200"] died British Sikh Man Stabbed [/caption]

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरदीप और अन्य आरोपी मृतक के परिचित थे। इस मामले में पुलिस ने एक 29 वर्षीय पुरुष और तीन महिलाओं (उम्र 29, 30 और 54 साल) को भी हिरासत में लिया है। सभी को पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है और अब उन्हें अक्टूबर में फिर से बुलाया जाएगा।

Watch on Daily Samvad