Skip to content

Weather: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़, स्कूल-कालेज में छुट्टी, हिमाचल में लैंड स्लाइड

Weather: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़, स्कूल-कालेज में छुट्टी, हिमाचल में लैंड स्लाइड
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Rainfall Update News: देश के कई हिस्सों में मूसालधार बारिश से बाढ़ जैसे स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब (Punjab) के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। राजस्थान (Rajasthan) में बीते 3 तीन से तेज बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अलवर, दौसा समेत 8 जिलों में स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। चूरू, नागौर और जालोर की कई कॉलोनियों में दो से तीन फीट पानी भर गया है। उदयपुर में घर-दुकानें डूब गई हैं। मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। सिरोही में एक कार जवाई नदी में बह गई। [caption id="attachment_77319" align="aligncenter" width="1200"] Landslide News Landslide News[/caption]

तवांग में लैंडस्लाइड

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग और तवांग के बीच सड़क पर सोमवार दोपहर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़े टूरिस्ट की गाड़ियों पर गिरने लगे। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। लोग हॉर्न बजा रहे थे, अपनी गाड़ियां तेजी से पीछे कर रहे थे, कुछ तो अपनी गाड़ियां छोड़कर भागे। इस दौरान पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे थे। [caption id="attachment_80256" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Landslide News Update Himachal Landslide News Update[/caption]

हिमाचल में लैंड स्लाइड से बड़ा नुकसान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा में भी सोमवार को बस पर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। 28 यात्री सुरक्षित बचाए गए। वहीं, चंडीगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भी शाम पांच बजे दो गाड़ियों पर चट्टानें गिर गईं। UP के लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश जारी है। गंगा और यमुना उफान पर हैं। प्रयागराज में सोमवार को गंगा नदी चौथी बार लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गईं। उससे पूरी प्रतिमा डूब गई है।