डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 22 September 2025: आज 22 सितंबर 2025 की तारीख है, सोमवार
(Monday)
का दिन है। आज यानी 22 सितंबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत हो रही है। इस शुभ अवधि के दौरान मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025 Muhurat) व्रत करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 22 September 2025) के बारे में।
[caption id="attachment_86378" align="aligncenter" width="1200"]
Navratri 2025[/caption]