डेली संवाद, अफगानिस्तान। Afghanistan Earthquake Update:
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान (Afghanistan) में रविवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने अफगानिस्तान (
Afghanistan
) में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद भी अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
622 से ज्यादा लोगों की मौत
इस दौरान 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। ये भूकंप इतना खतरनाक था कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे, जिन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला।
[caption id="attachment_83682" align="alignnone" width="1200"]
Afghanistan Earthquake Update[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:47 बजे (भारतीय समयानुसार) घटी, जबकि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार यह 19:17:34 UTC पर दर्ज किया गया।
[caption id="attachment_83683" align="alignnone" width="1200"]
Afghanistan Earthquake Update[/caption]
अल जजीरा के मुताबिक भूकंप का असर पड़ोसी देश के एक बड़े इलाके में भी महसूस किया गया, जिसमें पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत भी शामिल हैं। इस हादसे में 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए है। भूकंप प्रभावित इलाकों में अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।