Skip to content

Daily Horoscope: रेवती नक्षत्र और वृद्धि योग का शुभ संयोग आज, जाने अपना राशिफल

Daily Horoscope: रेवती नक्षत्र और वृद्धि योग का शुभ संयोग आज, जाने अपना राशिफल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज 10 सितंबर 2025 की तारीख है, बुधवार (Wednesday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज बुधवार 10 सितंबर का दिन है और रेवती नक्षत्र और वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ये योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

ज्योतिषियों के मुताबिक इस शुभ दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आज का राशिफल क्या कहता है, कौन-सी दिशा से मिलेगा आपको लाभ, और क्या करें ताकि दिन और भी सफल हो। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 September 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई पार्टनरशिप न करें, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें और आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने की संभावना है। आप लोगों की आवभगत में लगे नजर आएंगे। आपके पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपको टेंशन होगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर दुविधा बनी रहेगी। आज आपको बेवजह का भय सताएगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आज वह पूरी हो सकती है। आप ज्यादा पानी वाली जगह जाने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से मेल मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर ले जाने से बचना होगा। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लापरवाही दिखायी, तो वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके काम में यदि कुछ विघ्न आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। आप अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की कोशिश करें, क्योंकि उन्हें आपकी तरक्की से ईर्ष्या होगी। आप किसी बैंक से यदि कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो उसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं और आपको किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शौक मजबूत की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं बाहर घूमने फिराने के लेकर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपनी माताजी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को लेकर भी सतर्क रहें, क्योंकि उनमें लापरवाही करने से वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों में सुधार लायेंगे। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको झूठा साबित किया जा सकता है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में ढील बिल्कुल ना दें और संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। पार्टनरशिप यदि आप किसी काम को लेकर करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके चलें, क्योंकि बाद में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। किसी नये घर आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कोई निवेश थोड़ा समझदारी से करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी, क्योंकि उनका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई साथी पसंद आ सकता है, जिससे उनकी वाणी से लोग आपको काफी खुश करने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।

Watch on Daily Samvad