Skip to content

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पूर्व प्रिंसिपल के निधन पर शोक किया व्यक्त

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पूर्व प्रिंसिपल के निधन पर शोक किया व्यक्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने अपने प्रिय पूर्व प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र कुमार जोशी (Dr. DK Joshi) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया l उन्होंने 2007 में कॉलेज की स्थापना की और 10 साल तक कॉलेज की सेवा की। उनके मार्गदर्शन में, कॉलेज के छात्रों ने पहले ही साल में जीएनडीयू बीएड के शैक्षणिक परिणामों में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर एक मिसाल कायम की, साथ ही मेरिट लिस्ट में भी स्थान बनाया।

डॉ. DK जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

लगातार दूसरे साल, कॉलेज ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी 53 सदस्यीय मेरिट लिस्ट में 100 में से 15 छात्रों को स्थान दिलाकर इतिहास रचा। उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, मूल्यो और समर्पण ने कॉलेज समुदाय और प्रबंधन ट्रस्ट पर हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ी l इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनुप बौरी, हेल्थ सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. चंदर बौरी, स्कूलों की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शैली बौरी, कॉलेजों की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आराधना बौरी और कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने महान शिक्षाविद् डॉ. डी.के. जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

डॉ. जोशी को अपने करियर में स्वामी विवेकानंद उत्कृष्टता पुरस्कार, ग्लोरी ऑफ एजुकेशन उत्कृष्टता पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद् पुरस्कार, राष्ट्रीय शिक्षा सरस्वती पुरस्कार, भारत गौरव पुरस्कार, राजीव गांधी शिरोमणि पुरस्कार, राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार और सम्मान मिले थे। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनुप बौरी ने दुख जताते हुए कहा, “हमने अपने शिक्षा संस्थान का एक कीमती रत्न खो दिया है।

आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की

उनका दूरदर्शी दृष्टिकोण, खुले विचार, असाधारण ज्ञान और दूसरों की सराहना करने की उनकी क्षमता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।” कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी.के. जोशी अपनी अमूल्य शिक्षा, ज्ञान और विचारों के माध्यम से हमेशा हमारे बीच रहेंगे।” सभी फैकल्टी सदस्यों , छात्रों और पूर्व छात्रों ने उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।

Watch on Daily Samvad