डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के भारत नगर में हर साल की तरह इस बार भी भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। लोकजन सेवा सोसाइटी की तरफ से 23वां भगवती जागरण 4 अक्टूबर दिन शनिवार को होगा। इसके लिए 28 सितंबर दिन रविवार को झंडे की रस्म होगी।
जालंधर
(Jalandhar)
के भारत नगर (Bharat Nagar) में दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में हर साल भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है। लगातार 22 साल से भगवती जागरण हो रहा है। इस बार 23वां भगवती जागरण होगा।
[caption id="attachment_26378" align="aligncenter" width="736"]
Navratri 2025[/caption]
सुबह 8 बजे झंडे की रस्म
लोकजन सेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 4 अक्टूबर भगवती जागरण होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मां ज्वाला जी मंदिर से पावन ज्योति आएगी। भगवती जागरण के उपलक्ष्य़ में 28 सितंबर रविवार को सुबह 8 बजे झंडे की रस्म होगी। इसमें भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।
लोकजन सेवा सोसाइटी के 23वें भगवती जागरण में सारेगामा लिटिल चैंप हर्ष सिकंदर एंड पार्टी, महंत राजिंदर नादान एंड पार्टी, वाइस आफ पंजाब फेम शायना चौहान म्युजिकल ग्रुप और दिव्य शक्ति एंड पार्टी सारी रात मां भगवती का जागरण करेंगी। इस मौके पर पूरी रात लंगर प्रसाद का वितरण होगा।