डेली संवाद, नेपाल। Nepal Protest Update: नेपाल (Nepal) में सोशल मीडिया बैन (Social Media Ban) को लेकर आज भी जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और पीएम ओली के निजी आवास पर आगजनी और तोड़फोड़ की है।
4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
आपको बता दे कि प्रदर्शन के चलते नेपाल (Nepal) के 4 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं पीएम केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने आज शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस प्रदर्शन में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक घायल हुए है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
नेपाल में इस समय हालात काफी खराब है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नेपाल (Nepal) के राष्ट्रपति के निजी आवास को कब्जे में ले लिया है। नेपाल के सूचना मंत्री के आवास को आग लगा दी गई है। वहीं इसके साथ ही अब पीएम केपी शर्मा ओली के इस्तीफा की मांग की जा रही है।

सुरक्षाबलों से झड़प
बता दे कि गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दे दिया हैं। सोमवार को प्रदर्शकारियों ने नेपाल की संसद में घुस गए और यहां उनकी सुरक्षाबलों से झड़प हुई।

प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें, आंसू गैस और रबर गोलियों का इस्तेमाल किया गया। बढ़ते तनाव के बीच नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा है कि सरकार ने सोशल मीडिया साइटों को दोबारा शुरू करने का आदेश दे दिया।










