Skip to content

Nepal New PM: सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की प्रधानमंत्री, भारत के BHU से खास है कनेक्शन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, काठमांडू/नई दिल्ली। Nepal New PM: Who is Sushila Karki- नेपाल (Nepal Protest) में हिंसक प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेपाल की नए पीएम (New PM in Nepal) की कभी भी घोषणा हो सकती है। पूर्व मुख्य न्यायधीश सुशीला कार्की (Sushila Karki) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री (PM in Nepal) बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

जानकारी के मुताबिक नेपाल (Nepal) में इसी मुद्दे पर Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने वर्चुअल बैठक बुलाई, जिसमें 5000 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया और सबसे ज्यादा समर्थन पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की (Sushila Karki) को मिला। [caption id="attachment_84645" align="aligncenter" width="1200"] Social Media Ban Protest Social Media Ban Protest[/caption] केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के इस्तीफे के बाद नेपाल में चल रही उथल-पुथल के बीच, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की (Sushila Karki) का नाम नई अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के संभावित उम्मीदवारों में से एक के रूप में सामने आया है।

भारत से सुशीला कार्की का कनेक्शन

सुशीला कार्की (Sushila Karki) का नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में जो नाम सामने आ रहा है। 7 जून 1952 को विराटनगर, नेपाल में जन्मी सुशीला कार्की का भारत से खास नाता है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से साल 1975 में राजनीति शास्त्र से एमए की डिग्री हासिल की थी। [caption id="attachment_84974" align="aligncenter" width="1200"] Sushila Karki Nepal Sushila Karki Nepal[/caption] बीएचयू (BHU) की पूर्व छात्र के तौर पर उनकी पहचान निश्चित ही भारत और नेपाल के संबंधों में काफी गति देगा। सुशीला कार्की नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश रही हैं और इस पद आसीन होने वाली पहली और एकमात्र महिला हैं। कार्की 11 जुलाई 2016 को मुख्य न्यायाधीश बनीं थीं।

शीला कार्की को लोगों का समर्थन

नेपाल (Nepal) में गत दो दिनों की बेकाबू स्थिति के बाद एक वर्चुअल सहमति बैठक के बाद सुशीला कार्की को 2500 लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इसमें 5000 लोगों ने हिस्सा लिया था। सुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव Gen Z ने रखा है।

Watch on Daily Samvad