Skip to content

Pitru Paksha 2025: आज से पितृ पक्ष शुरू, रात में सोने से पहले ये विशेष उपाय, सभी दुख होंगे दूर

Pitru Paksha 2025: आज से पितृ पक्ष शुरू, रात में सोने से पहले ये विशेष उपाय, सभी दुख होंगे दूर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Pitru Paksha 2025: आज से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha) का बहुत ज्यादा महत्व है। पितृ पक्ष पितरों को समर्पित है। 15 दिनों की ये अवधि हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखती है। इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत आज यानी 7 सितंबर, 2025 से हो रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे अनुष्ठान करने से उन्हें मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में पितृ धरती पर आते हैं और अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं। [caption id="attachment_82011" align="aligncenter" width="1200"] Pitru Paksha 2025 Date Pitru Paksha 2025 Date[/caption]

विशेष उपाय, जो रात में होते हैं

वहीं, पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) में रात के समय को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सभी कष्टों का अंत होता हैं, आइए उन उपाय के बारे में जानते हैं। इस दौरान विशेष उपाय किए जाते हैं, जो रात में करना होता है। आईए (Pitru Paksha 2025 Raat Ke Upay) जानते हैं उपाय।

पीपल के नीचे दीपक जलाएं

पितृ पक्ष के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। ऐसे में रात के समय, खासकर सर्व पितृ अमावस्या की रात, पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। [caption id="attachment_82012" align="aligncenter" width="1200"] Pitru Paksha Pitru Paksha[/caption]

दक्षिण दिशा में दीपक रखें

कहते हैं कि घर की दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान रोजाना घर की दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाकर रखें। इस दीपक में सरसों का तेल डालें और इसे पितरों को समर्पित करें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कौए और कुत्तों को भोजन कराएं

रात में भोजन करने से पहले, एक थाली में पितरों के लिए भोजन निकालें और इसे कौए या कुत्तों को खिला दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ इन रूपों में भोजन ग्रहण करते हैं। ऐसा करने से पितृ खुश होते हैं और घर में अन्न की कमी नहीं होती है। [caption id="attachment_57287" align="aligncenter" width="800"] pitra-dosh pitra-dosh[/caption]

पितरों का ध्यान करें

रात को सोने से पहले, शांत मन से अपने पितरों का ध्यान करें। उनके नाम का जाप करें और उनसे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। इसके साथ ही उनसे अपने जीवन में सुख-शांति बनाए रखने का आशीर्वाद मांगें। यह एक बहुत ही आसान लेकिन शक्तिशाली उपाय है।

Watch on Daily Samvad