डेली संवाद, नेपाल। Nepal Protest Update:
नेपाल (Nepal) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेपाल में बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने इस्तीफा दे दिया है बता दे कि दूसरे दिन मंगलवार को भी उनके इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी काठमांडू (Kathmandu) समेत नेपाल के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं।
[caption id="attachment_84773" align="alignnone" width="1200"]
PM KP Sharma Oli Resign[/caption]
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोग संसद भवन में घुस गए हैं और आगजनी की है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा, कल गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर आगजनी भी की है।
[caption id="attachment_84763" align="alignnone" width="1200"]
Nepal Protest Update[/caption]
सोशल मीडिया पर बैन लगाने के विरोध में प्रदर्शन
बता दे कि इससे पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दे दिया था। देश में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
[caption id="attachment_84762" align="alignnone" width="1200"]
Nepal Protest Update[/caption]