Skip to content

Portugal News: विदेश में रहने वाले पंजाबियों को बड़ा झटका, इस देश से निकाले जाएंगे 4 लाख प्रवासी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Portugal News: Migrants to be expelled from Portugal - कनाडा (Canada) और अमेरिका (USA) के बाद अब पुर्तगाल (Portugal) सरकार प्रवासियों के खिलाफ बड़ा आदेश जारी किया है। जिससे पुर्तगाल (Portugal) में रहने वाले करीब 4 प्रवासियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। इसमें पंजाबियों (Punjabis) की संख्या सबसे अधिक है। पुर्तगाल सरकार (Portugal Government) के इस फैसले के बाद प्रवासियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पुर्तगाल (Portugal) सरकार ने प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 4 लाख से अधिक प्रवासियों को देश से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें करीब 14 हजार भारतीय (Indian) कामगार भी शामिल हैं। इनमें से पंजाब (Punjab) से भी हजारों युवक पुर्तगाल (Portugal) में रह रहे है और पिछले 5-6 सालों से सरकार को टेक्स दे रहे हैं। [caption id="attachment_85917" align="aligncenter" width="1200"] Portugal Protest News Portugal Protest News[/caption]

प्रवासी-विरोधी नीतियां

नवगठित पुर्तगाल सरकार (Portugal Government) ने प्रवासी-विरोधी नीतियां अपनाते हुए प्रवासियों को डिटेन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के विरोध में विभिन्न देशों से आए प्रवासियों ने पुर्तगाल सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कानूनी तरीके से पुर्तगाल में रह रहे हैं, टैक्स भर रहे हैं और सरकारी मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उन्हें जबरन देश से निकालना चाहती है, जो नाइंसाफी है। बताया जा रहा है कि कई प्रवासियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है, जिनमें 10-12 भारतीय भी शामिल हैं।

पुर्तगाल में रहने के नियम

आपको बता दें कि पुराने इमीग्रेशन (Immigration) कानून 88 और 89 के अनुसार, कोई भी विदेशी अगर कानूनी तरीके से परमिट लेता है और नियमों का पालन करता है, तो वह पुर्तगाल में रह सकता है। लेकिन नए नियम लागू कर कानूनी प्रवासियों को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। https://www.youtube.com/watch?v=vvhi2XkqN_I

Watch on Daily Samvad