डेली संवाद, चंडीगढ़।
Schengen Visa: इन दिनों भारतीय लोगों की विदेश जाने की चाहत बढ़ती जा रही है। भारत में बहुत सारे ऐसे लोग है जो विदेश जाकर पढ़ाई करते है और फिर वहां ही नौकरी ढूंढ बस जाते है। ऐसे में कई देश आफर भी लेकर आते हैं। कई देशों में वीजा फ्री (VISA Free) है, तो कई देशों में वीजा हासिल करने के लिए मोटी फीस चुकानी पड़ती है।
ट्रंप सरकार ने दिया झटका
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले अमेरिका (
America
) की डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सरकार ने H-1 B वीजा (H1B Visa) की फीस बढ़ाकर लोगों को बड़ा झटका दिया था जिसके कारण लोगों की अमेरिका (USA) जाने की चाहत कम हो गई है और वह दूसरे देशों में जाने की इच्छा जता रहे है।
[caption id="attachment_86336" align="alignnone" width="1200"]
H1B Visa[/caption]
वहीं आज हम आपको एक ऐसे वीजा (VISA) के बारे में बताने जा रहे है जिसके बाद वह उसे हासिल कर 29 देशों की यात्रा कर सकते है। यहां आपको बस एक वीजा (VISA) हासिल करना है और उसके बाद आप 29 यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते है। इस वीजा (VISA) को हासिल करने में ज्यादा परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ता है।
29 यूरोपीय देशों की कर सकते यात्रा
इस वीजा का नाम है शेंगेन वीजा (Schengen Visa)। बता दे कि शेंगेन वीजा धारक 29 यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते हैं। इन 29 देशों में यात्रा करने के लिए टूरिस्ट को नए वीजा की जरूरत नहीं होगी यानी होल्डर एक ही वीजा के जरिए संबंधित देशों की यात्रा (कुछ शर्तों के साथ) कर सकते हैं।
[caption id="attachment_74026" align="alignnone" width="1200"]
Schengen Visa[/caption]
इन देशों में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नार्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्वीटजरलैंड शामिल है।
90 दिन तक रहना संभव
इस वीजा के तहत 180 दिनों अवधि में अधिकतम 90 दिन तक रहना संभव है। यदि कोई भी शख्स इन 29 देशों का नागरिक नहीं है तो वह अपने देश से वीजा के लिए अप्लाई कर सकता है। वीजा तभी दिया जाता है, जब तक व्यक्ति वीजा अवधि समाप्त होने से पहले शेंगेन क्षेत्र छोड़ने का इरादा रखता हो।
कैसे करें आवेदन
वीजा आवेदन के लिए फ्लाइट रिजर्वेशन कंफर्म हो।
यात्रा बीमा वीजा आवेदन
वीजा आवेदन के लिए होटल बुकिंग
धनराशि का विवरण प्रमाण (शेंगेन वीजा के लिए न्यूनतम बैंक बैलेंस)
कोई आपत्ति पत्र नहीं
प्रयोजन पत्र (यदि कोई हो)
निमंत्रण पत्र (यदि कोई हो)
अस्पताल रिपोर्ट (मेडिकल वीजा के लिए)
कितना होना चाहिए बैंक बैलेंस
इसके लिए संबंधित व्यक्ति को अपनी बैंक डिटेल्स भी साझा करनी होती है या पिछले तीन साल का आईटीआर स्टेट्स भी देना होता है। यदि स्टूडेंट इसे अप्लाई करना चाहते हैं तो उन्हें अपने परिजनों का बैंक स्टेटमेंट साझा करना होगा। इतना ही नहीं आप यात्रा अवधि के दौरान कितना खर्च कर सकते हैं, उसके बारे में भी बताना होता है।