Skip to content

Crime News: शहर में दिन दहाड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता की गला रेत कर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Crime News: शहर में दिन दहाड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता की गला रेत कर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बुलंदशहर। Crime News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वरिष्ठ भाजपा (BJP) नेता की हत्या कर दी गई है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।

भाजपा नेता की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा वरिष्ठ भाजपा (BJP) नेता की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि खून से लथपथ शव उनके घर पर मिला।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

मृतक भाजपा नेता की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद चौधरी अपनी दुकान के पीछे बने मकान में अकेले सो रहे थे तो आज सुबह जब वह काफी समय तक बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा, जहां बिस्तर पर शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

तभी पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि मृतक की पत्नी दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रहती है।

Watch on Daily Samvad