200 से ज्यादा लोग घायल
वहीं 200 से ज्यादा लोग इसके घायल हो गए है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि सरकार ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया फिर शुरू कर दिया है। बता दे कि इस प्रदर्शन की अगुआई Gen- Z यानी 18 से 30 साल के युवा कर रहे है। [caption id="attachment_84646" align="alignnone" width="1200"]
Social Media Ban Protest[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
बताया जा रहा है कि राजधानी काठमांडू (Kathmandu) घाटी सहित देश भर के कई शहरों में गुस्साए युवा विरोध प्रदर्शन करते हुए नेपाल की संसद में घुस गए जिसके चलते सेना ने कई राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है।
[caption id="attachment_84647" align="alignnone" width="1200"]
गेट फांदकर संसद भवन परिसर में घुसे प्रदर्शनकारी[/caption]
[caption id="attachment_84615" align="alignnone" width="1200"]
Social Media Ban Protest[/caption]
प्रदर्शनकारियों ने संसद के गेट नंबर 1 और 2 पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद संसद भवन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम आवास के पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। काठमांडू प्रशासन ने तोड़फोड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं।
[caption id="attachment_84614" align="alignnone" width="1200"]
Social Media Ban Protest[/caption]
बता दे कि नेपाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 7 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया था। सरकार का तर्क था कि रजिस्ट्रेशन के बिना ये प्लेटफॉर्म्स देश में फेक ID, हेट स्पीच, साइबर क्राइम और गलत सूचनाएं फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।
तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर सरकार ने 4 सितंबर को 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया था। इसमें व्हाट्सअप, फेसबुक, यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म थे। टिकटॉक, वाइबर जैसे प्लेटफॉर्म पर बैन नहीं लगा, क्योंकि उन्होंने समय पर रजिस्ट्रेशन करा लिया था।VIDEO | Kathmandu: Tensions erupt in Nepal's capital after a government-imposed social media ban, sparking massive public outrage. Protesters clashed with security forces, wielding posters and banners demanding freedom of expression. Heavy police deployment reported across key… pic.twitter.com/r3qyHs1j3t
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025