Skip to content

Transfers Posting News: सरकार ने 16 IPS अफसरों का किया तबादला, पढ़ें Transfer List

Punjab Transfer News
Punjab Transfer News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लखनऊ। Transfers Posting News: सरकार ने गुरुवार को 16 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादला कर दिया। इनमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने कई प्रशासनिक अफसरों के तबादले भी किए थे।

इन जिलों के एसपी बदले

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का एसपी बनाया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया का एसपी बनाया गया है। हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। [caption id="attachment_82707" align="aligncenter" width="1200"] IPS IPS[/caption]

एसपी का तबादला

सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक, हरदोई की जिम्मेदारी मिली है। एसपी, रेलवे आगरा में तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का एसपी बनाया गया है। एसपी, उन्नाव दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

एसपी, प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार-।। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक, अंबेडकरनगर बनाया गया है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया है। [caption id="attachment_77520" align="aligncenter" width="1200"] Transfers Transfers[/caption]

इनका भी हुआ तबादला

आजमगढ़ के एसएसपी हेमराज मीना को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया है। कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया। देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया है। प्रयागराज में 04 वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बनाया गया है।

Watch on Daily Samvad