Skip to content

US Restaurant Firing: अमेरिका के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर 3 लोगों की मौत, कई घायल, मची भगदड़

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, उत्तरी कैरोलिना (अमेरिका)। US Restaurant Firing News Update:अमेरिका (US) में आए दिन गोलीबारी से मरने की आम बात होती जा रही है। ऐसा ही एक और हादसा अमेरिका (USA) के उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) में हुई है। जहां एक व्यक्ति ने जमकर फायरिंग की, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका (US) के उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) में एक सनकी शूटर ने एक रेस्टोरेंट (Restaurant) पर नाव से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई है। वहीं, कई अन्य घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया।

अमेरिकन फिश कंपनी के पब में गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी शनिवार (स्थानीय समय) रात लगभग 9:30 बजे अमेरिकन फिश कंपनी (American Fish Company) में हुई। यह स्थान विलमिंगटन (Wilmington) से लगभग 20 मील दक्षिण में साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र (Southport Yacht Basin area) में 150 यॉट बेसिन ड्राइव (Yacht Basin Drive) पर स्थित एक लोकप्रिय पब और रेस्टोरेंट है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम सात लोगों को गोली लगी, जिनमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में घायल अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अधिकारियों इस घटना को लेकर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। [caption id="attachment_4122" align="aligncenter" width="800"] USA Visa USA Visa[/caption]

नाव में सवार शूटर ने की फायरिंग

इस घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर प्रबंधक नोआ साल्डो ने पुष्टि की कि एक नाव रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी और भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी, फिर तेज़ी से भाग गई। अधिकारियों ने कहा कि कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। आपातकालीन दल के काम जारी रहने पर संख्याएं बदल सकती हैं।

नॉर्थ कैरोलिना कहां है?

नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य की सीमा दक्षिण में साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया से, पश्चिम में टेनेसी से, उत्तर में वर्जीनिया, और पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगती है। 18वीं शताब्दी में नॉर्थ कैरोलिना (साउथ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक थी। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला आखिरी राज्य बना था। [caption id="attachment_87162" align="aligncenter" width="1200"] north carolina US north carolina US[/caption] सभी 50 राज्यों में नॉर्थ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 28वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,01,46,788 हैं जिससे उसका स्थान 9वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो 90% जनता मातृभाषा के रूप में बोलती हैं।

Watch on Daily Samvad