Skip to content

Boat Accident: नदी में डूबी लोगों से भरी नाव, एक की मौत और 8 लापता

Boat Accident: नदी में डूबी लोगों से भरी नाव, एक की मौत और 8 लापता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Boat Accident: उत्तर प्रदेश इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 22 लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई है जिसके चलते कई लोग नदी में डूब गए है।

एक महिला का शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला का शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं 5 बच्चों सहित 8 लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि भरथापुर गांव के कुछ ग्रामीण खैरटिया बाज़ार से रोज़मर्रा की खरीदारी करके लौट रहे थे। उनकी नाव जब कौड़ियाला नदी में थी तभी वह अचानक डूब गई।

नाव में सवार थे 22 लोग

नाव में कुल 22 ग्रामीण सवार थे। इनमें से 13 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकलने में कामयाब रहे। एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में नदी के किनारे झाड़ियों में फंसी हुई मिली जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Watch on Daily Samvad