Skip to content

Dr. Kritika Death: डॉक्टर पति ही निकला कातिल, पत्नी को इलाज के नाम पर दी मौत की दवा, 6 महीने बाद खुला राज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कर्नाटक। Dr. Kritika Death Update: कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु ( Bengaluru ) में डॉ. कृतिका एम. रेड्डी की रहस्यमय मौत का रहस्य सुलझ गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने मृतका के पति, पेशे से सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जी.एस. को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि डॉ. महेंद्र ने प्रोपोफोल नामक एक शक्तिशाली बेहोशी की दवा देकर अपनी पत्नी की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि 29 वर्षीय डॉ. कृतिका एम. रेड्डी (Dr Kritika Reddy) ने पिछले साल डॉ. महेंद्र रेड्डी से शादी की थी। 24 अप्रैल, 2025 को उनका शव उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में प्रोपोफोल के अंश पाए गए, जिससे पुलिस को हत्या का शक हुआ।

अवैध रूप से प्राप्त की दवा

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपने अस्पताल के माध्यम से अवैध रूप से दवा प्राप्त की थी। जाँच में डॉ. महेंद्र का आपराधिक इतिहास भी सामने आया, जिसमें उनके खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी सहित कई पुराने मामले शामिल थे। पुलिस ने अब मामले में हत्या का आरोप भी जोड़ दिया है। [caption id="attachment_89304" align="alignnone" width="559"] Dr. Kritika Death Dr. Kritika Death[/caption] मृतक डॉक्टर के पिता के अनुरोध पर मामला फिर से खोला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि वह गैस की बीमारी से जूझ रही थी और डॉक्टर महेंद्र ही उसका इलाज कर रहा था।

घर पर ही ड्रिप के जरिए दी दवा

फॉरेंसिक साइंस रिपोर्ट में यह सामने आया कि डॉ. कृतिका को प्रोपोफोल (Propofol) नामक एक शक्तिशाली एनेस्थेटिक ड्रग (बेहोशी की दवा) से जहर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, डॉ. महेंद्र ने घर पर ही ड्रिप (IV) के जरिए यह दवा दी, जिससे कृतिका की मौत को स्वाभाविक दिखाया जा सके।