डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली।
Gold Price Today News Update: नवरात्रि समाप्त होने के बाद सोना और चांदी के भाव गिर गए हैं। सोना और चांदी आज सस्ता हो गया। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) की कीमत लुढ़क गई है।
सोना
(Gold)
और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हो गई है। 1 किलो चांदी में 2000 रुपये से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सोने का दाम 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरा है। इससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि ये त्याहौर का सीजन है, ऐसे में सोना चांदी का रेट घट गए।
[caption id="attachment_73379" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
Gold Price Today: सोने की कितनी हुई कीमत?
एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सुबह 9.32 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 116,987 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें अभी 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 116,780 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 117,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: चांदी की कीमत?
चांदी की कीमत एमसीएक्स पर सुबह 9.35 बजे 142,633 रुपये प्रति किलो चल रही है। इसमें 2087 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 141,961 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 143,051 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
[caption id="attachment_47553" align="aligncenter" width="800"]
Gold-Silver Price [/caption]
सोना और चांदी के आज के भाव?
शहर
सोने का भाव
चांदी की कीमत
पटना
₹116,870
₹142,410
जयपुर
₹116,970
₹142,630
कानपुर
₹117,020
₹142,680
लखनऊ
₹117,020
₹142,680
भोपाल
₹117,110
₹142,800
इंदौर
₹117,110
₹142,800
चंडीगढ़
₹116,990
₹142,650
रायपुर
₹116,940
₹142,590
बिहार में सोना सबसे सस्ता
सबसे सस्ता सोना पटना में मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 116,870 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 117,110 रुपये है।
[caption id="attachment_79925" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 142,410 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 142,800 रुपये है।