Skip to content

Haryana News: यवनिका मैदान में भव्य रूप से 'हरियाणा दिवस’ का किया जाएगा आयोजन

Haryana News: यवनिका मैदान में भव्य रूप से 'हरियाणा दिवस’ का किया जाएगा आयोजन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ‘हरियाणा दिवस’ उत्सव का आयोजन आगामी 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक पंचकूला सेक्टर-5, यवनिका मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा।

बड़ी संख्या में शामिल होंगे नागरिक

इस तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ राज्यपाल असीम कुमार घोष द्वारा किया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राज्य के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक इस आयोजन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उत्सव के दौरान समूह नृत्य और रागनी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिनमें विजेताओं को लाखों रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) 3 नवम्बर को विजेताओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही, ‘विरासत प्रदर्शनी’ में हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोक कला और हस्तशिल्प वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएंगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।