डेली संवाद, नई दिल्ली।
IND vs AUS 3rd ODI Live: भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेल रही है। इस मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है और इसी कारण उसे अपनी प्लेइंग-11 में मजूबरन एक बदलाव करना पड़ा है।
[caption id="attachment_90002" align="alignnone" width="1200"]
IND vs AUS 3nd ODI Live Score news[/caption]
ये मैच भारत के लिए काफी अहम है क्योंकि सीरीज गंवाने के बाद अब उसकी कोशिश लाज बचाने की होगी। पर्थ और एडिलेड में खेले गए शुरुआती दो वनडे मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और इसी कारण सीरीज उसके हाथ से चली गई, लेकिन अब भारत की नजरें जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी।
ये खिलाड़ी हुआ चोटिल
पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में अपनी बैटिंग से निचले क्रम में तेजी से रन बनाने वाले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (
Nitish Kumar Reddy
) इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनको चोट लग गई है। उनकी जगह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टीम में जगह मिली है।
[caption id="attachment_13673" align="alignnone" width="800"]
cricket match[/caption]
बीसीसीआई ने बताया है कि नीतीश को दूसरे वनडे में बाएं पैर में चोट लग गई थी और इसी कारण वह तीसरे मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।