Skip to content

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जिले के अलग अलग स्थानों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया और भगवान वाल्मीकि जी महाराज की प्रतिमा को मत्था टेकते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अलग अलग कार्यक्रमों में सुशील रिंकू को सिरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर (उग्गी) जालंधर (Jalandhar) में भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकाश उत्सव बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। यहां कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सुशील रिंकू ने सतगुरु श्री प्रगट नाथ जी का आशीर्वाद हासिल किया। इस दौरान आश्रम के पदाधिकारियों ने सुशील रिंकू को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। [caption id="attachment_88604" align="aligncenter" width="1200"] पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था[/caption]

प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे

सुशील रिंकू ने कहा कि सामाजिक समरसता पर आधारित भगवान वाल्मीकि जी महाराज का वैचारिक प्रकाश स्तंभ सदैव नागरिकों के जीवन को आलोकित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सुशील रिंकू ने इस मौके पर सभी को भगवान वाल्मीकि जी महाराज की जयंती पर बधाई दी। इसके अलावा सुशील रिंकू ने जालंधर, गोराया, फिल्लौर और नकोदर में अलग अलग जगहों पर भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भगवान वाल्मीकि जी महाराज से सभी लोगों के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। [caption id="attachment_88603" align="aligncenter" width="1200"] पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा लालनाथ जी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम में टेका मत्था[/caption]

Watch on Daily Samvad