डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नकोदर के गुरु नानकपुरा में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने हाजिरी लगाई।
सुशील रिंकू को सम्मानित किया
जालंधर
(Jalandhar)
के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकाश उत्सव की सभी को बधाई दी। इस दौरान अंबेडकर आर्मी वेलफेयर सामाजिक संगठन पंजाब के पदाधिकारियों ने सुशील रिंकू को सम्मानित किया।
नकोदर के गुरु नानकपुरा में अंबेडकर आर्मी वेलफेयर सामाजिक संगठन पंजाब द्वारा हर साल भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संगठन के प्रधान राजिंदर काकू ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू का स्वागत किया।
[caption id="attachment_88917" align="aligncenter" width="1200"]
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नकोदर में सत्संग कार्यक्रम में लगाई हाजिरी[/caption]
इस मौके पर मास्टर अश्वनी सहोता, बीरा प्रधान, मेजर मोनू, जिंदर नाहर, गुरविंदर गिंदा, गुरप्रीत गोपी, मनी ग्रेवाल, मनीष धीर आदि मौजूद थे।