डेली संवाद, जौनपुर। Marriage Viral News:
आजकल देश में आए दिन अजीब अजीब घटनाएं हो रही है जिससे लोग हैरान हो जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जिसने सभी चौंका दिया है। मामला है 75 साल के दूल्हे और 35 साल की दुल्हन का।
शादी के 12 घंटे बाद ही बुजुर्ग की मौत
दरअसल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (
Jaunpur
) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से मंदिर में शादी की लेकिन शादी के 12 घंटे बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि रात तक पति एकदम सही थे। सुबह अचानक उसकी गर्दन झुक गई।
[caption id="attachment_87754" align="alignnone" width="1200"]
Jaunpur Marriage[/caption]
मामला जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमछ गांव का बताया जा रहा है। जानकारी मुताबिक सगरू राम (75) ने मनभारती (35) के साथ शादी की थी। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों ने पंडितजी का आशीर्वाद लिया और घर लौट आए।
शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर करा दिया
इसके बाद शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर करा दिया। रात में पत्नी और उसके 3 बच्चों को लेकर सगरू राम अपने गांव पहुंचा। गांव पहुंचने पर देर रात तक पति-पत्नी आपस में बात करते रहे। इसके बाद पत्नी बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई। जबकि, सगरू राम 2 बेटों के साथ बाहर ही सो गए।
[caption id="attachment_87757" align="alignnone" width="1200"]
मृतक की पत्नी[/caption]
सुबह चारपाई पर उनका शव मिला। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं रिपोर्ट में मौत का कारण सदमा/कोमा बताया गया है। बताया जा रहा है कि संगरू राम की पत्नी का निधन हो गया था और उनके कोई संतान नहीं है।