डेली संवाद, नई दिल्ली/सिडनी।
Shreyas Iyer Injury Update 2025: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीसरे वनडे में उल्टा भागते हुए कैच पकड़ते समय चोटिल हुए भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सिडनी (Sydeny) के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को मैच वाले दिन वो अस्पताल में ही थे। वही अब उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट (Health Update) सामने आया है। BCCI की मेडिकल टीम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को साझा की है।
[caption id="attachment_90003" align="aligncenter" width="1200"]
IND vs AUS 3nd ODI[/caption]
Shreyas Iyer ICU से बाहर आए
श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल के ICU से बाहर आ गए हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। टीम का एक डॉक्टर उनकी निगरानी के लिए साथ है। अय्यर को अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया कि श्रेयस को ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, अस्पताल से डिस्चार्ज होने में कुछ दिन और लग सकते हैं। श्रेयस के परिवार के सदस्य जल्द ही सिडनी पहुंचेंगे, ताकि उनके साथ रह सकें और रिकवरी के दौरान उनकी देखभाल कर सकें।
[caption id="attachment_90482" align="aligncenter" width="1200"]
Shreyas Iyer health update[/caption]
दरअसल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान एलेक्स कैरी (Alex Carey Catch) का पीछे की तरफ दौड़ते हुए बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार कैच लपकने के वक्त
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)
को चोट लगी थी। इस दौरान उनकी बाईं पसलियां टूटी। बीसीसीआई की मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी स्पिलीन (तिल्ली) फट गई है।
वह स्वस्थ हो रहे
उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं। बता दें कि स्पिलीन पेट के बाएं ऊपरी हिस्से में होती है, जो खून को साफ करने और शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करती है। यह बहुत नाजुक होती है, जो चोट लगने से आसानी से फट सकती है। खेलते समय गिरने या किसी जोर से टकराने पर ये हो सकता है।
जब स्पिलीन फटती है तो इंटरनल ब्लीडिंग होती है। यह एक गंभीर स्थिति होती है और ऐसा ही श्रेयस को हुआ। जब उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई तो बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें फौरन अस्पताल ले गई और वहां भर्ती कराया।
Shreyas Iyer को फिट होने में लगेगा समय
एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें कहा जा रहा है कि चोट लगने के बाद श्रेयस ड्रेसिंग रूम में बेहोश हो गए थे। इस दौरान बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने श्रेयस को अस्पताल में तुरंत एडमिट कराया। अगर थोड़ी देर भी होती तो ये जानलेवा भी हो सकता था। वहीं, अय्यर के लगभग तीन सप्ताह तक खेल से बाहर रहने की उम्मीद है। उन्हें पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय लग सकता है।