Skip to content

Crime News: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सहारनपुर। Crime News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा (BJP) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर ( Saharanpur ) में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक भाजपा नेता की पहचान भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) के रूप में हुई है।

माथे पर गोली का निशान

बताया जा रहा है कि उनका शव घर में खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला है। उनके माथे पर गोली का निशान दिखा है। ये घटना जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव की बताई जा रही है। [caption id="attachment_91795" align="alignnone" width="1200"] BJP Leader Shot Dead BJP Leader Shot Dead[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी रोज की तरह ही अपने घर में सोए हुए थे। सुबह जब उनकी पुत्रवधू ने देखा तो उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पुत्रवधू शव देखकर चीखने चिल्लाने लगी।

इलाके में मचा हड़कम

इस दौरान आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Watch on Daily Samvad