Skip to content

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम आज, 24 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन ऑलटाइम हाई पर हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार सोना 352 रुपए बढ़कर 1,38,174 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले मंगलवार को ये 1,36,283 रुपए पर था।

ऑलटाइम हाई पर चांदी

वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत बढ़कर 2,23,211 रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,15,503 रुपए किलो थी। दस दिन में चांदी 30,673 रुपए महंगी हुई है। 11 दिसंबर को इसकी कीमत 1,88,281 रुपए प्रति किलो थी।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

MCX की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। [caption id="attachment_96048" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] इस साल अब तक सोने की कीमत 60,473 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,38,174 रुपए हो गया है। वहीं चांदी का भाव भी इस दौरान 1,32 ,937 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी।

Watch on Daily Samvad