Skip to content

Holiday News: घने कोहरे के कारण सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Holiday News: घने कोहरे के कारण सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Holiday News: मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बारिश और भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मैदानी इलाकों में भी स्थिति गंभीर है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने और ठंड से बचने की सलाह दी है। इसी बीच बढ़ती ठंड और धुंध को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है जिससे बच्चों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के 16 जिलों के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेटों ने ये आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेटों के आदेशानुसार, 20 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। 21 दिसंबर रविवार है। स्कूल 22 दिसंबर को फिर से खुलेंगे।

लों को बंद रखने के आदेश

कुछ जिलों में आठवीं कक्षा तक और कुछ में बारहवीं कक्षा तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डीएम के आदेश के मुताबिक 16 जिलों-बरेली, कानपुर, कानपुर ग्रामीण, जौनपुर, औरैया, उरई, हरदोई, रामपुर, संभल, बदांयू, कासगंज, गोंडा, पीलीभीत, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Watch on Daily Samvad