Skip to content

Jalandhar News: कांग्रेस नेता और मशहूर कारोबारी मनजीत सेठी की मां श्रीमती शांति देवी का निधन, अंतिम संस्कार आज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब कांग्रेस के नेता और जालंधर (Jalandhar) के मशहूर कारोबारी मनजीत सिंह सेठी और रणजीत सिंह सेठी की माता श्रीमती शांति देवी पत्नी स्वर्गीय एस. मंगल सिंह सेठी का शनिवार देर रात जालंधर में निधन हो गया। जालंधर (Jalandhar) में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह सेठी (डेल्बी पीवीसी पैनल्स/दिल्ली एल्युमिनियम) और डीसेंट मोटर्स के रणजीत सिंह सेठी की मां श्रीमती शांति देवी प्रभु के श्री चरणों में जा विराजी हैं। [caption id="attachment_97849" align="aligncenter" width="1200"] Smt Shanti Devi File Photo Smt Shanti Devi File Photo[/caption]

अंतिम संस्कार आज

पारिवार ने बताया कि श्रीमती शांति देवी का अंतिम संस्कार आज, रविवार, 28 दिसंबर, 2025 को दोपहर 1:00 बजे मोहल्ला हरनामदासपुरा श्मशान घाट, जालंधर शहर में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

श्रीमती शांति देवी के निधन पर डेली संवाद के एडिटर महाबीर सेठ ने गहरा दुख व्यक्त किया। डेली संवाद की पूरी टीम ने के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। टीम ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।

Watch on Daily Samvad