Skip to content

Gold-Silver Price: चांदी के दाम में आया भारी उछाल, सोने में भी आई तेजी, जाने आज की कीमतें

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold-Silver Price: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चांदी आज यानी 10 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA ) के अनुसार चांदी 7,457 रुपए बढ़कर 1,86,350 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,78,893 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,333 रुपए बढ़ चुकी है। [caption id="attachment_96048" align="alignnone" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
वहीं सोना 116 रुपए बढ़कर 1,28,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,27,974 रुपए पर था। सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

Watch on Daily Samvad