डेली संवाद, अमेरिका।
US Plane Crash: एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक विमान हादसा हो गया है जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (
America
) में विमान हादसा हुआ है। विमान हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना के एक रीजनल एयरपोर्ट पर छह लोगों को ले जा रहा एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया है।
इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल NASCAR टीमें और फॉर्च्यून 500 कंपनियां करती हैं। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और कई लोगों की मौत हो गई। फ्लाइट रिकॉर्ड से पता चलता है कि विमान को रिटायर्ड NASCAR पायलट ग्रेग बिफल उड़ा रहे थे।
[caption id="attachment_96973" align="aligncenter" width="1200"]
US Plane Crash[/caption]
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि सेसना C550 विमान में पयलट समेत सात लोग सवार थे, जो शार्लोट से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।