Skip to content

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश, डिप्टी CM अजीत पवार समेत 3 लोगों की मौत, वीडियो आई सामने

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश, डिप्टी CM अजीत पवार समेत 3 लोगों की मौत, वीडियो आई सामने
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/मंबई। Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है। डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) का प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र (Maharashtra) के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ है। अजित पवार (Ajit Pawar) चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा। [caption id="attachment_54054" align="aligncenter" width="800"] Ajit Pawar Ajit Pawar[/caption]

प्लेन क्रेश में डिप्टी सीएम की मौत

वहीं कई मीडिया संस्थानों से खबरें आ रही हैं कि इस हादसे में महाराष्ट्र (Maharashtra) के डिप्टी CM अजीत पवार (Ajit Pawar) का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अजीत पवार (Ajit Pawar) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वे मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में गए थे। हालांकि, लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिटेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ भी घायल हुए हैं। सभी के घायल होने की खबर है।

लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

उधर, विमान हादसे की एएनआई ने वीडियो जारी की है। इसमें विमान आग में जल रह है। वहीं, विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि अभी तक अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।