DIPS News: डिप्स स्कूल ढिलवां ने दिशांत की उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स स्कूल ढिलवां को अत्यंत गर्व है कि विद्यालय के होनहार छात्र दिशांत ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्ज़ामिनेशन इन बायोलॉजी (NSEB) के द्वितीय स्तर के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है। यह प्रतिष्ठित परीक्षा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिज़िक्स टीचर्स (IAPT) द्वारा आयोजित की जाती है।
यह उपलब्धि दिशांत की बायोलॉजी विषय में गहरी समझ, निरंतर परिश्रम और अनुशासन को दर्शाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि ओम ने दिशांत को बधाई देते हुए कहा, दिशांत की यह सफलता उसकी मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।