Haryana News: किसानों को मिलेगी ट्रैक्टर पर सब्सिडी, जल्द करें आवेदन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान जिला के एससी वर्ग के किसानों को नए 45 हार्स पावर या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर पर सरकार द्वारा अधिकतम तीन लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत पात्र किसान 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दे की योजना का लाभ वही अनुसूचित जाति के किसान ले सकते हैं जिनके पास कृषि भूमि का स्वामित्व हो।