डेली संवाद, अमेरिका।
America News: अमेरिका (America) में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका के जॉर्जिया (Georgia) में फायरिंग हुई है जिसमें एक भारतीय महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है।
पारिवारिक विवाद में चली गोलियां
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) के जॉर्जिया (
Georgia
) राज्य के लॉरेंसविले शहर में गोलीबारी हुई है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में एक भारतीय महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है एक पारिवारिक विवाद में ये गोलियां चली है।
[caption id="attachment_73395" align="aligncenter" width="1200"]
Firing[/caption]
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लॉरेंसविले शहर में हुई इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान घर के अंदर तीन बच्चे भी मौजूद थे जिन्होंने अलमारी में छिपकर और पुलिस को कॉल करके अपनी जान बचाई।
आरोपी शूटर गिरफ्तार
वहीं भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हम एक दुखद गोलीबारी की घटना से बहुत दुखी हैं जो कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी है, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी पीड़ितों में शामिल था। कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है।'
[caption id="attachment_82623" align="aligncenter" width="1200"]
Arrested[/caption]
वहीं संदिग्ध की पहचान अटलांटा के 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। ग्विनेट काउंटी पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान कुमार की पत्नी मीमू डोगरा, 43, गौरव कुमार, 33, निधि चंदर, 37, और हरीश चंदर, 38 के रूप में हुई है।