Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस संबंध में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। लोहड़ी का 'भुगा’ जलाकर उसमें तिल, मूंगफली, रेवडिय़ां, गुड डालने के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। ढोल की थाप पर सभी ने नाचते हुए लोहड़ी के पर्व पर सभी के जीवन में खुशियों की मिठास बने रहने की कामना की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि एक समय था जब सिर्फ बेटे के जन्म की खुशी में लोहड़ी दी जाती थी पर आज समय बदल गया है। आज बेटियों ने हर क्षेत्र में अपने-आप को स्थापित किया है। जमीन हो जा आसमान लड़कियां अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहीं है। इसलिए हमें अपनी सोच बदलते हुए लड़के ओर लड़की को बराबर मौके प्रदान करने चाहिए। अंत में चेयरमैन चोपड़ा, वीसी चोपड़ा, स्टाफ तथा छात्रों ने बेटियों की लोहड़ी मनाने का संदेश दिया।