Haryana News: महाग्राम महायोजना के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु दिशा-निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (
Nayab Singh Saini
) ने गांवों के समग्र विकास और उनमें शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए महाग्राम महायोजना के तहत चयनित गांव की वर्तमान स्थिति का आकलन कर ग्राम विकास प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पंचायत भूमि की पहचान कर ग्राम सभा व ग्रामीणों से परामर्श के बाद योजना बनाई जाए, ताकि वह गांवों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो। मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा निवास में आयोजित महाग्राम महायोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।