Skip to content

Transformer Blast: ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट, तेज धमाके से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पानीपत। Transformer Blast: एक ट्रांसफॉर्मर में जोरदार ब्लॉस्ट होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पानीपत में एक ट्रांसफॉर्मर में जोरदार ब्लॉस्ट हो गया। जिसमें एक ही परिवार के 11 लोग झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पानीपत ( Panipat ) के गांव शेरा के चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका इतना भयानक था कि साथ लगती हैचरी की दीवार गिर गई। [caption id="attachment_101012" align="aligncenter" width="1200"] Panipat Transformer Blast Panipat Transformer Blast[/caption]

4 लोग मलबे के नीचे दबे

वहीं दीवार के पास सो रहे 4 लोग इसके मलबे के नीचे दब गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने 7 लोगों को सीरियस हालत में पानीपत रेफर कर दिया। इनमें से एक महिला और बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार हैचरी के पास ही सो रहा था। सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण जबरदस्त धमाका हुआ। इस कारण कारण हैचरी की दीवार सो रहे परिवार पर जा गिरी। मलबे के नीचे दबने वालों में 35 वर्षीय मनसा राम, 25 वर्षीय रंजना, 11 वर्षीय नितेश और 9 साल की सोनम शामिल हैं। [caption id="attachment_101013" align="aligncenter" width="1200"] Panipat Transformer Blast Panipat Transformer Blast[/caption] इनके अलावा सात लोगों को ट्रांसफार्मर फटने के बाद उससे निकले ज्वलनशील पदार्थ के छींटे लगे। जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मतलौडा थाना पुलिस और बिजली निगम की टीम जांच में जुटी हुई है।