डेली संवाद, अलीगढ़।
Sex Racket Busted: स्पा- मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से सात युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
14 लोग गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (
Aligarh
) के समद रोड स्थित मंगलम कॉम्पलेक्स में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से सात युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें स्पा संचालक, स्टाफ और ग्राहक भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम तल पर संचालित क्लासिक स्पा और द्वितीय तल पर चल रहे क्लाउड-7 स्पा में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।
[caption id="attachment_75589" align="aligncenter" width="1200"]
Sex racket[/caption]
मसाज टेबल की जगह बेड लगे
इसके बाद पुलिस ने पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान दोनों सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। कमरों में मसाज टेबल की जगह बेड लगे हुए थे, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मौके से सात युवतियों को हिरासत में लिया, जिनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल की युवतियां शामिल हैं। क्लाउड-7 स्पा के पार्टनर संजय, एक रिसेप्शनिस्ट और पांच ग्राहकों को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं क्लासिक स्पा का एक कर्मचारी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।